फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   dr cp joshi will take charge in rca today

मोदी युग का अंत करने वाले जोशी आज संभालेंगे कार्यभार

Mon, 05 Jun 2017 08:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Jun 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
dr cp joshi will take charge in rca today
सीपी जोशी।

राजस्थान क्रिकेट संघ में ललित मोदी युग का अंत करने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ सीपी जोशी सोमवार को कार्यभार संभालेंगे। आरसीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ जोशी ने ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को आरसीए चुनाव में पटखनी दी है। आरसीए का चुनाव जीतने के बाद सोमवार को डॉ जोशी पहली बार जयपुर आ रही है।

विज्ञापन



आरसीए से मिली जानकारी के अनुसार डॉ जोशी का एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य लोग स्वागत करेंगे। इसके बाद जोशी एक रैली के तौर पर सांगानेर एयरपोर्ट से आरसीए कार्यालय तक पहुंचेंगे। इसके  बाद डॉ सीपी जोशी आरसीए में अध्यक्ष पद का कार्याभार संभालेंगे। गौरतलब है कि आरसीए के छह पदों के लिए हुए चुनाव में चार पदों पर जोशी गुट ने कब्जा किया है।
विज्ञापन


जबकि दो पद पर मोदी गुट का कब्जा है। सोमवार को डॉ जोशी के साथ आरसीए के उपाध्यक्ष चुने गए मोहम्मद इकबाल, संयुक्त सचिव महेन्द्र नाहर व कार्यकारी सदस्य कृष्ण कुमार निमावत भी कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है मोदी गुट के माने जाने वाले और आरसीए के नए कोषाध्यक्ष पिंकेश जैन व सचिव आर एस नांदू शनिवार को ही कार्यभार संभाल चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed