{"_id":"593fca768664198e5d8b46fd","slug":"don-t-use-polythene-in-jaisalmer-during-ramdevra-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदेवरा मेला : कलक्टर ने दिलाया सभी को ये संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदेवरा मेला : कलक्टर ने दिलाया सभी को ये संकल्प
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संकल्प लेते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
जैसलमेर के रामदेवरा में आगामी अगस्त माह में आयोजित होने वाले मेले के दौरान अब सभी लोगों को खास ध्यान रखना होगा। यहां पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग नहीं हो इसके लिए जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीना ने सभी के सहयोग की अपेक्षा की है।
कलक्टर कलक्टर कैलाश चन्द मीना ने मंगलवार को व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दुकानदारों को कहा है कि वे यह संकल्प लें कि किसी भी सूरत में पॉलीथिन एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने इसके लिए ग्राम सेवक को निर्देश दिए है कि वे स्थायी और अस्थायी दुकानदारों को अभी से ही नोटिस जारी कर दें कि वे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि यदि किसी ने पॉलीथिन एवं प्लास्टिक का उपयोग किया तो उनकी दुकान बंद करवाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
इस मौके पर पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने कहा कि रूणिचा नगरी को प्लास्टिक एवं पॉलीथिन से मुक्त करने के लिए सभी की साझेदारी जरूरी है। उन्होंनें बैठक के दौरान मौजूद लोगों को शपथ दिलाई कि वे ना तो पॉलीथिन का उपयोग करेंगे और ना ही किसी को उपयोग करने देगें। बैठक के दौरान पौधरोपण करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया।