फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Doda post seized by nacotics buero jodhpur rajasthan

ट्रक में भरे कट्टों को खोलकर देखा तो बड़ी तस्करी का हुआ खुलासा

Wed, 31 Jan 2018 05:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 Jan 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
Doda post seized by nacotics buero jodhpur rajasthan
जब्त किया गया ट्रक - फोटो : amar ujala
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर की टीम ने डोडा पोस्त तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में करीब 2435 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है। डोडा पोस्त तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। फिलहाल आरोपी तस्कर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक जोधपुर विजेन्द्रसिंह के निर्देश पर ब्यूरो की टीम ने सूचना के बाद ट्रक का लोहावट से पीछा किया। टीम ने ट्रक को भजन नगर गांव लोहावट के पास रुकने का इशारा किया तो आरोपी तस्कर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब ट्रक में तलाशी ली तो कोटन सीड आयॅल केक के नीचे कट्टों में डोडा पोस्त भरा पाया गया। इस पर टीम ने ट्रक सहित डोडा पोस्त को जब्त किया है।
विज्ञापन

मोहाली से नागपुर जा रहा था ट्रक

Doda post seized by nacotics buero jodhpur rajasthan
जब्त किया गया डोडा पोस्त - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि तस्कर यह ट्रक मोहाली नागपुर से लेकर आए थे। फिलहाल टीम ने डोडा और ट्रक को जब्त कर फरार तस्कर की तलाश शुरू की है। साथ ही, ट्रक के नंबर के आधार पर आरोपियों और सप्लाई होने वाले तस्करों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जब्त किया गया डोडा पोस्त की बाजार कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed