{"_id":"58de15a44f1c1b370763e72c","slug":"doctors-will-get-bonus-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन डॉक्टरों को क्यों नहीं किया प्री-पीजी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन डॉक्टरों को क्यों नहीं किया प्री-पीजी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने ग्रामीण क्षेत्र में दो साल से कम सेवा देने वाले चिकित्सकों को प्री-पीजी की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं करने पर केन्द्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही अदालत ने याचिकाकर्ताओं को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने को कहा है।
न्यायाधीश अजय रस्तोगी और न्यायाधीश केसी शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश डॉ. संदीप बिश्नोई व अन्य की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए है। याचिका में कहा गया कि उच्चतम न्यायालय ने प्री-पीजी प्रवेश के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लगे चिकित्सकों को बोनस अंक देने के आदेश जारी किए थे, लेकिन राज्य सरकार दो साल से कम अवधि वाले ऐसे चिकित्सकों को बोनस अंक नहीं दे रही है। शुक्रवार को प्री-पीजी के पंजीकरण का अंतिम दिन होने के कारण उन्हें पंजीकृत किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए याचिकाकर्ताओं को प्री-पीजी में पंजीकृत करने के आदेश दिए हैं।