{"_id":"59afd4174f1c1b72078b48ee","slug":"doctors-vacation-cancell-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों को एक महीने नहीं मिलेगी छुट्टियां, सरकार ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों को एक महीने नहीं मिलेगी छुट्टियां, सरकार ने लिया फैसला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
कालीचरण सर्राफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बढ़ते स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियों को देखते हुए राज्य सरकार ने डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। आज चिकित्सा मंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस सम्बंध में आदेश जारी किए।
राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के निर्देश पर प्रदेश में मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ये आदेश मेडिकल काॅलेजों में कार्यरत सभी चिकित्सकों पर लागू होंगे। आदेश के अनुसार सभी चिकित्सकों के अवकाश आगामी एक माह के लिए निरस्त किए गए हैं। चिकित्सा शिक्षा सचिव आनन्द कुमार ने ये जानकारी दी।

अब तक 22 डॉक्टर भी चपेट में
Swine Flu
इससे पहले अजमेर के जेएलएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्साधिकारियों की बैठक में भी चिकित्सा मंत्री ने डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि
स्वाइन फ्लू की जांच सुविधा भी अब 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इसकी जांच रिपोर्ट भी सात घंटे में मरीज को मिल सकेगी।
गौरतलब है कि राजस्थान में अभी तक 22 चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू हो चुका है। वहीं, स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की संख्या इस वर्ष करीब 1000 तक पहुंच गई है। जबकि मौतों का आंकाड़ा 90 को पार कर चुका है।