{"_id":"5a438d624f1c1bfc0f8b6368","slug":"doctors-strike-in-rajasthan-government-trying-settle-the-matter-of-doctors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर हड़ताल: पांच घंटे बाद भी बंद कमरे से बाहर नहीं आई सुलह की खबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर हड़ताल: पांच घंटे बाद भी बंद कमरे से बाहर नहीं आई सुलह की खबर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Dec 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
वार्ता में मौजूद चिकित्सा मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में हड़ताली सेवारत चिकित्सकों और राज्य सरकार के बीच सुलह के लिए बातचीत जारी है। पांच घंटे से बंद कमरे में चल रही बैठक का अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, परिहवन मंत्री युनूस खान और सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद हैं। उधर, सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौधरी तथा अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद हैं। दोनों पक्षों में सुलह के लिए बातचीत लगातार जारी है। सीफू भवन में चल वार्ता के दौरान कई मौके ऐसे भी आए जब दोनों पक्ष अलग—अलग भी बातचीत करते नजर आए।

Trending Videos
अजय चौधरी का तबादला बना मुख्य मुद्दा
सीफू भवन का एक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के अनुसार आज बैठक में डॉक्टर अजय चौधरी का तबादला ही मुख्य मुद्दा बना रह गया। बताया गया है कि सरकार ने अजय चौधरी को जयपुर और चूरू को छोड़कर कोई भी जिला अपनी पोस्टिंग के लिए चुन सकते हैं।
अजय चौधरी समेत संघ के अन्य पदाधिकारी सरकार की इस बात पर सहमत नहीं होते दिखाई दिए जिसके बाद कुछ देर के लिए वार्ता का दौर थामा गया और सभी लोग रूम से बाहर आ गए। हालांकि वार्ता अभी तक तो कयास ये ही लगाए जा रहे हैं कि डॉक्टरों और सरकार के बीच अभी तक जिन भी बिंदुओं पर चर्चा हुई है उससे डॉक्टर्स संतुष्ट नहीं हो पाए हैं।