फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   doctor strike update in rajasthan, doctors agree with many demands

राजस्थान में 12 दिन से चल रही डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त

Wed, 27 Dec 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
doctor strike update in rajasthan, doctors agree with many demands
वार्ता में मौजूद चिकित्सा मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी - फोटो : Amar Ujala
पिछले 12 दिन से राजस्थान में चल रही डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त हो गई। इससे पहले डॉक्टर्स की मांगों पर करीब आठ घंटे तक सरकार और हड़ताली डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि डॉक्टर्स के साथ पूर्व में हुए समझौते को सरकार ने अक्षरक्ष पूरा किया था। कुछ जो संशय थे, उन्हें आज दूर कर दिया गया है। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, आज जयपुर के झालाना स्थित सीफू कार्यालय में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, परिवहन मंत्री यूनुस खान, स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक सहित बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और सरकारी अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ हड़ताली डॉक्टर्स की बैठक शुरू हुई। यहां करीब 6 घंटे से चल रही वार्ता में सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ.अजय चौधरी और संघ के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान हो चुकी 300 मौतें

doctor strike update in rajasthan, doctors agree with many demands
सवाई मानसिंह अस्पताल - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि इससे पहले कल राजस्थान सिविल सर्विस अपीलांट ट्रिब्यूनल ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया था। ट्रिब्यूनल ने सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी तथा अन्य की याचिकाओं को खारिज करते हुए 29 दिसंबर तक ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं। साथ ही ट्रिब्यूनल ने अपने निर्देशों में यह भी कहा कि हड़ताल के दौरान करीब तीन सौ लोगों की मौत हुई है, सरकार इसके लिए दोषी चिकित्सकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई करें। 

इस हड़ताल के कारण प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पिछले 12 दिनों से चौपट हैं। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed