{"_id":"5a449dc14f1c1ba12d8bb1a9","slug":"doctor-strike-ends-in-rajasthan-now-patient-and-doctors-came-back-to-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मरीजों के चेहरे पर राहत, लेकिन भीड़ के बीच व्यवस्थाएं अब भी गड़बड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों के चेहरे पर राहत, लेकिन भीड़ के बीच व्यवस्थाएं अब भी गड़बड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
मरीजों का इलाज करता चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पहुंचनेवाले मरीजों को कुछ राहत महसूस हुई है। हालांकि मरीजों की भीड़ के बीच चिकित्सा व्यवस्था अब भी गड़बड़ाई हुई हैं।
सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में आज फिर से एक बार मरीजों की लाइनें देखने को मिली। आज सुबह ओपीडी के समय प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में ओपीडी सुबह नौ बजे से शुरू हुई। ओपीडी शुरू होने के साथ ही चिकित्सक नजर आने लगे। हड़ताल खत्म होने की खबर के बाद अस्पताल में मरीज भी बड़ी संख्या में देखने को मिले।
हांलाकि बारह दिन से पटरी से उतरी व्यवस्था आज भी पूरी तरह संभल नहीं पाई। अस्पतालों में काम तो हुआ लेकिन अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली। जिसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि आने वाले दो तीन दिन बाद ही व्यवस्थाएं सुचारू हो सकेंगी। जानकारों का कहना है कि नए साल में ही व्यवस्थाएं पटरी पर लौट सकेंगी।

ओपीडी में लगी हुई भीड़
ओपीडी में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल कल रात चली बैठक में बनी सहमति के बाद समाप्त हो गई। मंत्री, उच्च अधिकारियों व चिकित्सकों की इस बैठक में इस दौरान पांच बार समझौता पत्र तैयार हुआ। वार्ता में शामिल सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ.अजय चौधरी और संघ के अन्य पदाधिकारियों ने उसे नकार दिया। इस दौरान कई बार मंत्रियों और पदाधिकारियों के बीच अलग-अलग बातचीत भी हुई।
बताया जा रहा है कि प्रमुख गतिरोध डॉ. चौधरी के तबादले और हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर था। इस मामले में अदालती आदेशों को देखते हुए सरकार की ओर से ठोस आश्वासन देने में सरकारी नुमाइंदे पहले आनाकानी करते रहे। बाद में कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की बात कहते हुए इस पर सहमति बनी।