फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   doctor Strike ends in rajasthan, doctor will return to work from tomorrow

कल से काम पर लौटेंगे डॉक्टर, हड़ताल समाप्त

Wed, 27 Dec 2017 09:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
doctor Strike ends in rajasthan, doctor will return to work from tomorrow
सीफू भवन का एक फोटो - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में डॉक्टर्स की 12 दिन से चल रही हड़ताल आज शाम समाप्त हो गई। कल से डॉक्टर काम पर लौट आएंगे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने समझौते की जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकों की सभी मांगें मान ली गई हैं। डॉक्टर्स की इन प्रमुख मांगों को पूरी करने की घोषणा राज्य सरकार ने की हैं— 
  • सामूहिक अवकाश की अवधि को उपार्जित अवकाश में समायोजन किया जाएगा। 
  • रेस्मा के तहत दर्ज प्रकरणों में वर्ष 2011 के उपरांत राज्य सरकार के अनुरूप अपनाई गई प्रक्रिया के अनुरूप सभी प्रकरण वापस।
  • प्रशासनिक विभागीय कार्रवाई समाप्त की जाएगी।
  • 12 नवम्बर को हुए समझौते को शत प्रतिशत लागू किया जाएगा।
  • बिंदू संख्या 6 के अनुसार अतिरिक्त निदेशक के पद पर चिकित्सक पदस्थापित किया जाएगा।
  • पिछले समझौते के डीएसीपी के आदेश पर विरोधाभास पाए जाने पर परीक्षण मंत्रिमंडलीय उपसमिति द्वारा किया जाएगा।
  • डॉ.अजय चौधरी की करौली में किया तबादला रद्द किया जाएगा। उन्हें सीकर सीएमएचओ पद पर लगाया जाएगा। 
  • रेजीडेंट डॉक्टरों का कोई मांग पत्र नहीं था, लेकिन मांगों पर विचार करते हुए सभी मांगें मानीं। सभी का तबादला में संशोधन करेंगे।

आठ घंटे में कई बार बना समझौता पत्र

doctor Strike ends in rajasthan, doctor will return to work from tomorrow
एक सरकारी अस्पताल में खाली पड़ा डॉक्टर का चेंबर और बाहर लाइन में लगे मरीज - फोटो : Amar Ujala
जयपुर के झालाना स्थित सीफू कार्यालय में समझौता वार्ता दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई। इस बैठक में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, परिवहन मंत्री यूनुस खान, स्वास्थ्य राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, स​हकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और सरकारी अधिकारी मौजूद थे। 

जानकारी के अनुसार, इस दौरान पांच बार समझौता पत्र तैयार हुआ। वार्ता में शामिल सेवारत चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ.अजय चौधरी और संघ के अन्य पदाधिकारियों ने उसे नकार दिया। इस दौरान कई बार मंत्रियों और पदाधिकारियों के बीच अलग-अलग बातचीत भी हुई। 

बताया जा रहा है कि प्रमुख गतिरोध डॉ. चौधरी के तबादले और हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर था। इस मामले में अदालती आदेशों को देखते हुए सरकार की ओर से ठोस आश्वासन देने में सरकारी नुमाइंदे पहले आनाकानी करते रहे। बाद में कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की बात कहते हुए इस पर सहमति बनी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed