फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Diwali guideline in Rajasthan for firecrackers will not able to do after 10pm

Rajasthan: आतिशबाजी करने से पहले जान लें गाइडलाइन, रात 10 बजे बाद नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, इन जिलों में लगा बैन

Fri, 21 Oct 2022 08:42 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 21 Oct 2022 08:42 AM IST
सार

राजस्थान गृह विभाग ने कोरोना के समय के ही गाइडलाइन को फिर से लागू किया है। जिसके तहत रात आठ बजे से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की जाएगी। वहीं अलवर और भरतपुर में पटाखों पर बैन रहेगा।

विज्ञापन
Diwali guideline in Rajasthan for firecrackers will not able to do after 10pm
राजस्थान में दिवाली गाइडलाइन - फोटो : Social Media

विस्तार

दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर राजस्थान सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इस बार भी दो घंटे ही आतिशबाजी करने का समय मिलेगा। वहीं अलवर और भरतपुर में पटाखों पर पूरी तरह से बैन रहेगा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गृह विभाग ने पिछली बार की ही गाइडलाइन को जारी रखने का फैसला किया है। इस बार भी इको फ्रेंडली ग्रीन पटाखे और ग्रीन आतिशबाजी की ही अनुमति होगी। दिवाली पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन आतिशबाजी कर सकेंगे। रात 8 बजे से पहले और रात 10 बजे बाद किसी तरह की आतिशबाजी और पटाखे चलाने पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


31 जिलों में इस बार केवल ग्रीन पटाखे, ग्रीन पटाखे बेचने के ही लाइसेंस दिए गए हैं। गृह विभाग ने सभी कलेक्टर और जयपुर-जोधपुर पुलिस कमिश्नर को पटाखों की गाइडलाइन के निर्देश भेज दिए हैं। गाइडलाइन के अनुसार दीपावली पर 31 जिलों में केवल दो घंटे ग्रीन आतिशबाजी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


गाइडलाइन के अनुसार दिवाली, गुरुपर्व और अन्य त्योहारों पर रात 8 से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे, ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति होगी। छठ पर्व पर सुबह छह से  आठ बजे तक आतिशबाजी की अनुमति होगी। क्रिसमस और न्यू ईयर पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक ग्रीन आतिशबाजी की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed