{"_id":"592296a14f1c1b4d6a536896","slug":"divisional-music-competition-on-27th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मई को होगी संभागीय संगीत प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 मई को होगी संभागीय संगीत प्रतियोगिता
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
म्यूजिकल इवेंट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और उस्ताद इमामुउद्दीन खान डागर इंडियन यूजिक आर्ट एंड कल्चर सोसायटी की ओर से जयपुर में 27 मई को संभागीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रभारी शबाना डागर ने बताया कि प्रतियोगिता का मकसद जयपुर और राजस्थान के उभरते कलाकारों को एक मंच प्रदान करना और उनकी कला के विकास में सहयोग करना है।
प्रतियोगिता तीन वर्गों में होगी, जिनमें बाल वर्ग, किशोर वर्ग और युवा वर्ग शामिल है। इनमें गायन में ख्याल, ध्रुवपद, ठुमरी, दादरा और वादन में सितार, सरोद, बांसुरी, शहनाई, गिटार, तबला, पखावज के साथ ही नृत्य में कथक आदि की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
प्रतियोगिता उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही है। आवेदन पत्र करने के लिए द डागर आर्काइव्स रवींद्र मंच की दूसरी मंजिल पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन पत्र पूर्ण प्रविष्टियों के साथ 25 मई को प्रात:9 बजे प्रतियोगिता स्थल पर भी जमा कराए जा सकते हैं।