{"_id":"591a6ba84f1c1be764f22b32","slug":"district-women-congress-president-husband-tried-to-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के पति ने खाया जहर, जानें क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष के पति ने खाया जहर, जानें क्यों...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 May 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अस्पताल में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रचना राठौर के पति हेमंत राठौर ने सोमवार देर शाम विज्ञान नगर स्थित अपने घर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। अचेतावस्था में हेमंत राठौर को तलवंडी स्थिति निजि अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कांग्रेस नेत्री रचना राठौर के पति हेमंत राठौर ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें एक महिला पार्षद और युवक-युवती पर परेशान करने का जिक्र किया है।
गौरतलब है कि जिस युवक का जिक्र सुसाइड नोट में किया है उसने कुछ दिनों पहले महिला नेत्री को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने हल्की धाराओं में उसे गिरफ्तार कर किया था। इसके बाद एक युवती ने हेमंत राठौर के खिलाफ बलात्कार करने की शिकायत सिटी एसपी आॅफिस में दर्ज करवाई थी। जिसमें महिला नेत्री का भी नाम लिया गया था।
महिला जिलाध्यक्ष रचना राठौर का कहना है कि रवि सामरिया के खिलाफ धमकाने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसके पर विज्ञान नगर पुलिस ने हल्की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। उसी का बदला लेने के लिये रवि सामरिया, युवती और पार्षद मोनू कुमारी मेघवाल ने साजिश रची है।
विज्ञापन
वाट्सअप पर सुसाइड नोट वायरल
जहरीला पदार्थ खाने से पहले हेमंत राठौर ने 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा और फिर उसे वाट्सअप ग्रुप पर वायरल किया। इसके बाद वाट्स ग्रुप पर सुसाइड नोट फारवर्ड होता रहा।
विज्ञान नगर थाने के उपनिरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि दोनों की तरफ से मामला दर्ज किया था। जिसकी जांच की जा रही है। हेमंत राठौर ने आत्महत्या का प्रयास किया है, और एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसकी जांच की जा रही है।