{"_id":"597aef244f1c1b315f8b4bf3","slug":"disease-of-three-girl-students-worried-by-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तीन छात्राओं की तबीयत, कोटा में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तीन छात्राओं की तबीयत, कोटा में एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर के एक स्कूल में स्थित छात्रावास में आज तीन छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इन छात्राओं को फूड पॉइजनिंग हुई है।
मामला भरतपुर के नदबई से जुड़ा है। यहां के टैगोर स्कूल में स्थित देवनारायण छात्रावास में आज खाने के बाद तीन छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। छात्राओं को उल्टियां होने लगी और पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें पास ही अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों का उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि छात्राओं को फूड पॉइजनिंग के चलते ये परेशानी हुई है। अब मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
उधर, कोटा के कूकड़ा पंचायत के मानपुरा गांव में दूषित पेयजल के चलते कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई है। जिसके बाद उन्हें झालावाड़ के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती लोगों में चंदर भील, रामप्यारी बाई और हरिओम धोबी सहित तीन अन्य शामिल है। इससे पहले यहां मानपुरा के रहने वाले मोहनलाल के पांच साल के बेटे लखन की बुधवार रात को अचानक तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उसे मोड़क अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जब उसे गुरुवार को रामगंजमंडी अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।