फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Disease of three girl students worried by food

फूड पॉइजनिंग से बिगड़ी तीन छात्राओं की तबीयत, कोटा में एक की मौत

Fri, 28 Jul 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
Disease of three girl students worried by food
डेमो इमेज
भरतपुर के एक स्कूल में स्थित छात्रावास में आज तीन छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इन छात्राओं को फूड पॉइजनिंग हुई है।
विज्ञापन


मामला भरतपुर के नदबई से जुड़ा है। यहां के टैगोर स्कूल में स्थित देवनारायण छात्रावास में आज खाने के बाद तीन छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। छात्राओं को उल्टियां होने लगी और पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें पास ही अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों का उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि छात्राओं को फूड पॉइजनिंग के चलते ये परेशानी हुई है। अब मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, कोटा के कूकड़ा पंचायत के मानपुरा गांव में दूषित पेयजल के चलते कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई है। जिसके बाद उन्हें झालावाड़ के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती लोगों में चंदर भील, रामप्यारी बाई और हरिओम धोबी सहित तीन अन्य शामिल है। इससे पहले यहां मानपुरा के रहने वाले मोहनलाल के पांच साल के बेटे लखन की बुधवार रात को अचानक तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उसे मोड़क अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जब उसे गुरुवार को रामगंजमंडी अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed