{"_id":"641d475bf1c926fec2038e87","slug":"discussion-of-change-of-organization-minister-after-bjp-state-president-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: पूनिया से मिले मंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष के बाद संगठन मंत्री के बदलाव की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: पूनिया से मिले मंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष के बाद संगठन मंत्री के बदलाव की चर्चा
Fri, 24 Mar 2023 01:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:23 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष के बाद भाजपा संगठन मंत्री के बदलाव की चर्चा तेज हो गई हैं। भाजपा संगठन मंत्री और सतीश पूनिया के बीच हुई लंबी बातचीत। पूनिया के निवास पर हुई दोनों नेताओं की मुलाकात।
विज्ञापन
भाजपा पार्टी कार्यालय
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
चुनाव से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव के बाद अब संगठन मंत्री के बदलाव की भी चर्चा जोरों पर है। संगठन मंत्री चन्द्रशेखर जोकि पिछले कई वर्षों से राजस्थान के संगठन मंत्री हैं, उनके भी बदलाव की चर्चा ने प्रदेश में जोर पकड़ लिया है, प्रदेश के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चल रही चर्चा में अब संगठन मंत्री के बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि यह चर्चा पिछले आठ महीनों से चल रही हैं। सतीश पूनिया के बदलाव से यह स्पष्ट हो चुका है भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को चुनाव और चुनावी वर्ष से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। अमर उजाला ने जनवरी में ही प्रदेश अध्यक्ष के विषय में जानकारी दी थी जो मार्च में सच साबित हुई। प्रदेश संगठन में केंद्रीय नेतृत्व संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी का भी बदलाव कर सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार संगठन मंत्री मुक्त किए जा सकते हैं और संभावना है कि चुनाव तक इस पद को रिक्त ही रखा जाए। प्रदेश प्रभारी को ही प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जोकि राजस्थान में ही चुनाव तक रुक कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।