फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Digvijaya Singh comment on anandpal encounter

दिग्विजय बोले, आनंदपाल एनकाउंटर सही तो सीबीआई जांच से क्यों घबरा रही सरकार

Thu, 06 Jul 2017 06:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 06 Jul 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
Digvijaya Singh comment on anandpal encounter
दिग्विजय सिंह
आनंदपाल एनकाउंटर के बाद शुरू हुई सियासत अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। हर ओर केवल एक ही मांग सामने आ रही है कि एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी अपने अजमेर प्रवास के दौरान मामले में बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन


आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह अजमेर पहुंचे। सिंह ने यहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में अकीदत का नजराना पेश किया। उन्होंने ख्वाजा साहब की दरगाह में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर दुआ मांगी। सिंह ने दरगाह जियारत के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्र सरकार को जमकर कोसा। इस दौरान उन्होंने आनंदपाल मामले में भी मीडिया के सवालों के जवाब दिए। आनंदपाल एनकाउंटर मामले में गर्माई सियासत पर सिंह ने कहा कि अगर एनकाउंटर सही है तो परिजनों की शिकायत पर सीबीआई की जांच से राजस्थान सरकार क्यों घबरा रही है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed