फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   dholpur bye elections will be held on april 9

सीएम के घर में होगा उप चुनाव का दंगल, यूपी परिणाम से भाजपा के हौसले बुलंद

Sat, 11 Mar 2017 12:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
dholpur bye elections will be held on april 9
डेमो इमेज - फोटो : Internet
राजस्थान में एक सीट पर अगले महीने उप चुनाव होने हैं, वह भी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के घर धौलपुर में। यूपी चुनाव के परिणाम के चलते भाजपा के हौसले बुलंद हैं। भाजपा को राजस्थान में पार्टी की सरकार होने का भी फायदा मिल सकता है। चुनावी विश्लेषक मानते हैं कि भाजपा के दोनों हाथों में लड्डू हैं। जब्कि कांग्रेस के लिए माहौल बिलकुल उल्टा है। कांग्रेस के लिए काफी संघर्ष है और सीधे पहाड़ सी चढ़ाई है। लेकिन यदि कांग्रेस इस सीट को जीतती है, तो राजस्थान में निराश कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आएगी। कांग्रेस के पास यह भी कहने को हागा कि सीएम के गढ़ में भाजपा को हराया है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में बसपा प्रत्याशी बी.एल. कुशवाह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।  कुशवाह को नरेश हत्याकांड में जिला और सेशन कोर्ट द्वारा 8 दिसंबर 16 में आजीवन कारावास की सजा होने के बाद में कुशवाह की विधानसभा सदस्यता रद्द की जा चुकी है। इससे धौलपुर विधानसभा की रिक्त हुई सीट पर यह उप चुनाव होगा। ताजा घटनाक्रम के तहत कुशवाह की पत्नी शोभा रानी कुश्वाह ने भाजपा की सदस्याता ले ली है। माना जा रहा है कि भाजपा शोभारानी को ही टिकट दे सकती है।
विज्ञापन


धौलपुर में 9 अप्रेल को उप चुनाव होने हैं, जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों का असर देखने को मिल सकता है। कार्यक्रम के मुताबिक 14 मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है और 21 मार्च तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 मार्च को होगी तथा 24 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उप चुनाव में 9 अप्रैल को मतदान होगा तथा मतगणना 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed