फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   dholpur by election bjp congress

धौलपुर उपचुनाव: भाजपा के हौसले बुलंद तो कांग्रेस पस्त

Wed, 15 Mar 2017 06:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
dholpur by election bjp congress
congress logo
राजस्थान के धौलपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस सुस्त और भाजपा अति उत्साह में नजर आ रही है। कांग्रेस के दिग्गजों ने यहां चुनाव से कदम पीछे हटा लिए है वहीं भाजपा ने कई पदाधिकारियों और मंत्रियों को जीत की जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


दरअसल हाल में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत के बाद कांग्रेस सकते में है। संगठन में इन चुनावों को लेकर कोई खास गहमागहमी नजर नहीं आ रही है। दिग्गजों ने भी इस उपचुनाव से खुद को दूर कर रखा है। इसकी कई वजह हैं। सबसे बड़ी वजह तो हाल में हुए राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत को माना जा रहा है। धौलपुर उत्तरप्रदेश की सीमा से लगता है और यहां पर इन चुनावों का असर पड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


दूसरी वजह, राजस्थान में भाजपा सरकार का होना है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस संबंध में बयान भी दे चुके है कि सरकार इन चुनावों में सरकारी मशीनरी का उपयोग करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बड़ी वजह, यहां स्थानीय प्रभावशाली नेता विश्वेन्द्र सिंह का दखल माना जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि हाल में बयानबाजी को लेकर वे विवादों में आ चुके हैं। ऐसे कांग्रेस की चुनावी जिम्मेदारी का बोझ उन पर अधिक है। विश्वेन्द्र सिंह परिणाम के बाद जीत की शाबासी पाने के हकदार होंगे और यदि हार होती है तो ठीकरा उनके माथे आने की आशंका है। उनके स्थानीय प्रभाव को देखते हुए दिग्गजों ने स्वयं को दूर कर रखा है।   

धौलपुर को लेकर भाजपा में अति उत्साह

dholpur by election bjp congress
भाजपा का लोगो
उधर, धौलपुर उपचुनावों को लेकर भाजपा अति उत्साह में है। इसका अन्दाजा इससे लगाया जा सकता है कि बुधवार को जब यहां भाजपा प्रत्याशी शोभारानी ने नामांकन दाखिल किया तो उस वक्त भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी,सांसद दुष्यंत सिंह व मनोज राजोरिया, केबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, कालीचरण सर्राफ, यूनुस खान आदि मौजूद थें। 

भाजपा को उम्मीद है कि राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत का असर यहां देखने को मिलेगा। राज्य में सरकार होने का फायदा भी भाजपा को मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ मंगलवार को आयोजित बैठक में इस संबंध में विकास संबंधी बयान के जरिए इस संबंध में संकेत भी दे चुके है। इसी बात को जनसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी भी कड़ी से कड़ी जोड़ने की बात कह कर दोहरा चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed