फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   development work at chittorgarh durg

चित्तौड़ के ऐतिहासिक दुर्ग के डवलपमेंट को मिलेगी गति

Thu, 15 Jun 2017 09:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
development work at chittorgarh durg
chittorgarh - फोटो : File
राजस्थान के प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ दुर्ग के विकास की योजना को गति मिलेगी। यहां विकास के साथ—साथ सैलानियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसमें इंडियन आॅयल फाउंडेशन भी सहयोग देगा। 
विज्ञापन


नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी के प्रस्ताव पर इण्डियन ऑयल फाउण्डेशन ने 9.50 करोड़ रुपए यहां विकास के लिए देने पर अपनी स्वीकृति दी है। इस राशि से विश्व विरासत चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों की सुविधा के लिए पीने के पानी की उपलब्धता, वीआईपी लॉन्ज, इन्टरप्रिशन सेंटर, टॉइलेट ब्लाक, रेनवाटर शेल्टर, केफेटेरिया,लैण्डस्केपिंग आदि कार्य होंगे। इससे यहां पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। 
विज्ञापन


इससे पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय ने भी दुर्ग को हेरिटेज सर्किट में सम्मिलित करते हुए 11.50 करोड़ के विकास कार्य प्रस्तावित किए है, जिनके इस वर्ष के अन्त तक स्वीकृत होने की संभावना है। आई.आई.एफ.सी.एल. ने भी नेशनल कल्चरल फण्ड के माध्यम से 2.60 करोड़ के विकास कार्य मंजूर किए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह विभिन्न स्तर पर मिलने वाली राशि में से चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर तोप खाना परिसर के निकट 30 लाख रुपए की लागत से पार्किंग, 10 लाख रुपए की लागत से कालिका माता मंदिर के सामने विकास कार्य, 10 लाख रुपए से हाथी कुण्ड का विकास, 15 लाख रुपए से सूरजपोल द्वार पर पाथवे निर्माण, सात लाख रुपए से चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर 7 किमी लम्बी रेलिंग का निर्माण आदि कार्य करवाएं जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed