{"_id":"598d7e2c4f1c1bc92b8b4859","slug":"devar-bhabhi-did-the-suicides","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवर-भाभी की प्रेम कथा: एक कूदा कुएं में तो दूसरे ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर-भाभी की प्रेम कथा: एक कूदा कुएं में तो दूसरे ने लगाया फंदा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 11 Aug 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
महिला का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चों की एक मां ने कुएं में कूदकर जान दे दी। उधर, घर में उसके देवर ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ये देवर-भाभी राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना इलाके में अविनासी धाम में रहते थे। मिली जानकारी के अनुसार, महिला सुमन ने आज गांव के कुएं में कूद कर जान दे दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। शव को कुएं से निकालकर मोर्चरी में रखवाया। इस विवाहिता के दो बच्चे हैं।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
उधर, दूसरी तरफ सुमन के देवर पूरण भी घर में फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। पुलिस ने दोनों के शव अजीतगढ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए। हालांकि इस संबंध में अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। प्रांरभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।