फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Deputy registrar offices will open even on holidays in the state

Budget Announcement: रजिस्ट्री कार्य में नहीं होगी दिक्कत, अब अवकाश के दिन भी खुलेंगे उप पंजीयक कार्यालय

Sat, 04 Mar 2023 10:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 Mar 2023 10:08 AM IST
सार

प्रदेश में आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य त्वरित रूप से हो सकेंगे। प्रदेश सरकार ने इसके लिए एक आदेश जारी करते हुए उप पंजीयक कार्यालय अवकाश के दिन खोलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Deputy registrar offices will open even on holidays in the state
रजिस्ट्री कार्य - फोटो : social media

विस्तार

राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्यों कि सुगमता को बढ़ाया है। अब आमजन के रजिस्ट्री संबंधी कार्य त्वरित रूप से हो सकेंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों (जयपुर छोड़कर) में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय आगामी एक अप्रैल से हर शनिवार को आधे दिन (मध्यान्ह पूर्व ) खुले रहेंगे।

विज्ञापन


जयपुर जिले में अवस्थित पूर्णकालिक उप पंजीयक कार्यालय वर्ष 2023-24 में आगामी एक अप्रैल से प्रत्येक शनिवार और रविवार को आधे दिवस (मध्यान्ह पूर्व ) में खुले रहेंगे।
विज्ञापन


महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग ने बताया कि राजकीय अवकाश में भी कार्यालय खुलने से सभी प्रकार के दस्तावेजों के पंजीयन आदि से संबंधित कार्य किए जाएंगे। राज्य बजट 2023-24 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा को धरातल पर लाकर आमजन को राहत प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2023-24 में संस्थागत सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से घोषणा की थी कि प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सप्ताह के सातों दिन पंजीयन कराने की सुविधा उपलब्ध हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed