फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Delhi Police will investigate Ashok Gehlot defamation case

Jaipur: मानहानि केस में सीएम गहलोत को समन नहीं, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जांच सौंपकर मांगी रिपोर्ट

Sat, 25 Mar 2023 09:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 Mar 2023 09:32 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर मानहानि मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फिलहाल समन नहीं भेजा है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस को सौंपी गई है। 

विज्ञापन
Delhi Police will investigate Ashok Gehlot defamation case
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के राउस एवेन्यू कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर  आपराधिक मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को फिलहाल समन नहीं जारी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर को आदेश दिया है कि मामले की जांच कर 25 अप्रैल तक रिपोर्ट पेश करें। अब मामले की अगली सुनवाई 25 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन


सार्वजनिक बयान देकर छवि खराब की-गजेंद्र सिंह
राउज एवेन्यू कोर्ट के एडिशनल मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल ने सीएम अशोक गहलोत को समन जारी करने पर 23 मार्च को फैसला सुरक्षित रख लिया था। शेखावत ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि अशोक गहलोत ने एसओजी जांच में उनके खिलाफ सबूत सामने आने का सार्वजनिक बयान देकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है। उनके परिजनों पर भी आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संजीवनी क्रेडिट सोसायटी मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर कर संजीवनी क्रेडिट सोसायटी मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है। 21 मार्च को लगाई गई याचिका में क्षेत्राधिकार का मामला उठाया गया है। याचिका में कहा गया है कि मल्टीस्टेट सोसायटी होने के कारण अनियमित जमा पर प्रतिबंध योजना अधिनियम 2019 की धारा के तहत जांच सीबीआई को सौंपी जाए। गुजरात में ऐसे प्रकरण केंद्रीय जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जबकि राजस्थान में सोसायटी के पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज केस की जांच एसओजी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed