{"_id":"58cf8bdc4f1c1be7431a225e","slug":"delhi-boy-tries-to-sell-jaipur-girl-after-make-her-fall-in-love-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के प्यार ने जयपुर की लड़की का किया ये हाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक के प्यार ने जयपुर की लड़की का किया ये हाल...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर की रहने वाली एक लड़की को फेसबुक पर एक लड़के से प्यार करना महंगा पड़ गया और इस मामले के सामने आने से एक बार फिर युवाओें को सबक मिला है। दरअसल मामला दिल्ली का है जहां इमरान नाम के लड़के से जयपुर की रहने वाली लड़की की फेसबुक पर दोस्ती हुई और ये दोस्ती एक दिन प्यार में बदल गई। कुछ दिनों बाद इमरान ने लड़की को दिल्ली मिलने के लिए बुलाया और बिना अपने परिजनों को जानकरी दिए युवती भी दिल्ली पहुंच गई। वहां इमरान ने उसे होटल के रूम में ही बंधक बना लिया। लड़की के परिजनों ने थाने में जब लड़की की गुमशूदगी दर्ज करवाई, तब मामले का खुलासा हुआ।
दिल्ली पुलिस के डीसीपी क्राइम जी.रामगोपाल नाइक ने बताया कि इमरान ने फेसबुक पर किसी दूसरे नाम से फर्जी आइडी बना रखी थी। उसने पीड़ित लड़की से फेसबुक पर दोस्ती कर ली और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। कुछ दिनों बाद इमरान ने लड़की को दिल्ली मिलने के लिए बुलाया और उसने लड़की से कहा कि वो उससे शादी करना चाहता है और इस खातिर वो अपने घरवालों को उससे मिलाएगा। इमरान के झांसे में आकर लड़की अपने घरवालों को बिना बताए 14 मार्च को इमरान से मिलने दिल्ली पहुंच गई, जहां महिपालपुर के एक होटल में इमरान ने उसके लिए रूम बुक कराया। लड़की ने इमरान से उसके घरवालों के बारे में पूछा तो इमरान से उससे मारपीट की और उसे होटल के रूम में ही बंधक बना लिया।
दिल्ली पुलिस के अनुसार इमरान लड़की को जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों को बेचना चाहता था और बाद में उसने महिपालपुर में ही एक घर किराए पर ले लिया और उसे जबरदस्ती वहां रहने को कहा। लड़की के मना करने पर इमरान ने उसके साथ फिर से मारपीट की। वहीं लड़की को तलाश रही राजस्थान पुलिस की टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर वसंत कुंज, महिपालपुर के इलाकों में सर्च आॅपरेशन किया और इमरान को महिपालपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस लड़की के साथ शारीरिक उत्पीड़न होने का भी पता लगा रही है। पुलिस को लड़की के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं वहीं इमरान ने पीड़िता का मोबाइल भी तोड़ डाला। इमरान पर लड़की के अपहरण के मामले पर मुकदमा दर्ज किया गया है।