{"_id":"5975b1084f1c1b064e8b47f1","slug":"death-due-to-falling-starvation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश से उतरी मौत और जिंदगी को साथ ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश से उतरी मौत और जिंदगी को साथ ले गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
हर दिन की तरह वह अपने खेत में अपनी बेटी के साथ खाद डाल रहा था। अचानक आकाश से मौत नीचे उतरी और उसकी जिंदगी को साथ ले गई। इसके बाद तो उसके घरवालों का बुरा हाल है।
मामला अलवर स्थित खेड़ली भनोखर के विजयपुरा गांव का है। यहां कल शाम 55 वर्षीय किसान गिर्राज जाटव अपनी बेटी गीता के साथ खेत पर फसलों में खाद डाल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आकाश में कड़कड़ाहट के साथ बिजली चमकी।
आकाशीय बिजली ने किसान गिर्राज को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। ये देख आसपास के लोग उसे पास ही खेड़ली अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही गिर्राज ने दम तोड़ दिया। इसके बाद से घरवालों का रो—रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव का आज पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।