{"_id":"621220b22951fd20854703bb","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-tree-before-marriage-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: शादी से पहले पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: शादी से पहले पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 20 Feb 2022 04:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:37 PM IST
सार
राजस्थान के जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे में शुक्रवार को एक युवक के शव पेड़ से लटकता मिला था। मृतक युवक की पहचान चेतन सोनी पुत्र जसराज सोनी के तौर पर हुई है। युवक की 18 तारीख को शादी थी।
विज्ञापन
राजस्थान में युवक की हत्या
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्थान के जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला था। इस मामले में मृतक युवक की शिनाख्त हो गई है। युवक बाड़मेर जिले के कनाना गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान चेतन सोनी पुत्र जसराज सोनी के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची रामदेवरा पुलिस ने जब जांच की तो युवक की जेब से मिले ट्रेन के टिकट के आधार पर उसकी पहचान करके परिजनों को पुलिस ने सूचित किया। जिसके बाद बाड़मेर से आकर परिजन युवक का शव ले गए। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक चेतन सोनी की 18 फरवरी को शादी थी। वो 13 फरवरी को अपने घर कनाना से बलोतरा के लिए ये कहकर निकला था कि वो शादी की खरीदारी करने बालोतरा जा रहा है। वो अपना मोबाइल भी घर ही छोड़कर बालोतरा चला गया, लेकिन उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी युवक के गुम होने की खबर दी।
रामदेवरा थानाधिकारी विशन सिंह ने बताया कि रामदेवरा में शुक्रवार को बबूल के पेड़ से लटकते एक युवक का शव मिला था। विशनसिंह ने बताया कि शव को देखकर लगता था कि वो 3- 4 दिन पुराना है। मृतक के शरीर से जगह-जगह से खून रिसा हुआ था। उन्होने बताया कि हमने शव की फोटोग्राफी करवाकर आसपास के लोगों से इसकी पहचान के प्रयास किए। युवक कि जेब से मिले टिकट से उसकी पड़ताल करने पर युवक कि पहचान हो पाई। जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद युवक के परिजन शनिवार सुबह मृतक की बॉडी लेकर कनाना रवाना हो गए। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।