फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   dead body of a youth found after 27 hours drowned in a river while taking selfie in udaipur

सेल्फी के चक्कर में बहे युवक की लाश 27 घंटे बाद मिली

Tue, 01 Aug 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 01 Aug 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
dead body of a youth found after 27 hours drowned in a river while taking selfie in udaipur
डेमो इमेज
सेल्फी लेने के चक्कर में उदयपुर के समीप कठार नदी के तेज बहाव में रविवार को बहे एक युवक की लाश 27 घंटे बाद मिल गई है। जानकारी के अनुसार कल अजमेर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक की लाश को बाहर निकाला। बताया गया है कि युवक का शव घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर तैरता हुआ मिला।
विज्ञापन


फिलहाल युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को उदयपुर से कठार क्षेत्र में पिकनिक मनाए गए युवकों में से एक संजय नैनावत सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसल जाने से नदी के तेज बहाव में गिर गया था।
विज्ञापन


उदयपुर से गोताखोर व बचाव दल के अन्य सदस्य रविवार रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे लेकिन पानी के तेज बहाव और बारिश के कारण शव को ढूंढने में काफी मुश्किलें आ रही थी। इस घटना के बाद शहर में सेल्फी को लेकर चर्चा बनी हुई है जहां लोग एक-दूसरे को सावचेती की सलाह दे रहे हैं वहीं उदयपुर कलेक्टर ने भी शहरवासियों से पिकनिक स्पॉट्स पर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed