Rajasthan: 8600 KM की हज यात्रा पर निकले शिहाब के साथ दरगाह खादिम ने की बदसलूकी
हज यात्री शिहाब के साथ अजमेर दरगाह में हुए दुर्व्यहार मामले में अब अंजुमन कमेटी की ओर से माफी मांगी गई है। साथ ही खादिम पर एक्शन लेने की बात कही जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैदल हज यात्रा पर निकले केरल के शिहाब के साथ मंगलवार को अजमेर दरगाह के आस्ताना शरीफ में एक खादिम ने खराब व्यवहार किया। इसकी वीडियो सामने आने के बाद हुई फजीहत पर अंजुमन सैयदजादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, खादिम सय्यैद फैजल चिश्ती ने बदसलूकी की, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
दरअसल, शिहाब (30) केरल के मल्लापुरम के रहने वाले हैं, जो पेशे से डॉक्टर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 28 लाख फॉलोअर्स हैं। जून महीने से पैदल हज पर जाने का फैसला किया। विदेश मंत्रालय ने भी इसकी अनुमति दे रखी है। शिहाब जून 2023 को मक्का पहुंचेंगे। यह सफर करीब 8600 किलोमीटर का होगा। इनके रास्ते में भारत को पार करने के बाद पाकिस्तान, कुवैत, ईरान होते हुए सऊदी अरब पहुचेंगे।
अपनी यात्रा के दौरान 14 अगस्त को शिहाब अजमेर पहुंचे। मंगलवार को अजमेर दरगाह दुआ करने पहुंचे। आस्ताना शरीफ में दुआ करते समय एक खादिम ने उनके सिर और कंधे पर हाथ रखा। शिहाब ने उनका हाथ झटक दिया, आस्ताना शरीफ में शिहाब के व्यवहार को लेकर जियारत के लिए मौजूद खादिम ने कहा, यहां दुआ पढ़ने आए हो, हम दुआ ही पढ़ा रहे हैं। अगर नहीं पढ़नी है तो बाहर चले जाओ। शिहाब के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने खादिम को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन खादिम के बिगड़े तेवर संभलने का नाम नहीं ले रहे थे। अब शिहाब के फॉलोअर्स इस वीडियो को तेजी से देश-विदेश में शेयर कर रहे हैं।
खादिम पर होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर खादिम द्वारा शिहाब के साथ दुव्यर्वहार का वीडियो सामने आने के बाद हुई फजीहत पर अंजुमन सैयदजादगान के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने वीडियो जारी कर अपना बयान दिया। वीडियो में सरवर चिश्ती ने शिहाब से माफी मांगी। साथ ही कहा, जिस खादिम ने उनके साथ बदसलूकी की है, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वहीं, सरवर चिश्ती ने शिहाब के हज के दौरान भारत में सांप्रदायिक सौहार्द की मजबूती के लिए दुआ करने का आग्रह भी किया।