{"_id":"58ba76874f1c1b462f830a3e","slug":"cyber-thugs-robbed-income-tax-officer-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स अफसर हुआ साइबर ठगी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकम टैक्स अफसर हुआ साइबर ठगी का शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में आॅनलाइन ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस बार ठगी का शिकार कोई मामूली शख्स नहीं बल्कि एक आयकर अधिकारी हुआ है। जानकारी के अनुसार हरमाड़ा इलाके में रहने वाले आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त आर.के वर्मा से बैंक अधिकारी बन ठगों ने 30 हजार रूपए लूट लिए।
बस फिर क्या था, वर्मा तुरंत हरमाड़ा थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज कर लिया। वर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक फर्जी बैंक अधिकारी का फोन आया, जिसने उनसे उनका पासवर्ड ब्लॉक होने की बात कही जिसके बाद वर्मा ने उन्हें अपना पासवर्ड बता दिया।
वर्मा के पासवर्ड बताने के लगभग 5 मिनट के अंदर ही बदमाशों ने सारा खेल कर दिया और सबसे पहले ओला कैब्स के नाम पर 5000 रुपए निकाल लिए। उसके बाद स्नैपडील से 25000 रुपए की खरीदारी कर डाली। वर्मा के मोबाइल पर दोनों ट्रांजेक्शंस के एसएमएस आते ही वे तुरंत हरमाड़ा थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।