फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cyber fraud with ias officer in country

ठगी का शिकार हुआ एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी...

Tue, 04 Apr 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 04 Apr 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud with ias officer in country
साइबर क्राइम

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों का शिकार आम आादमी के साथ अब प्रशासनिक अधिकारी भी होने लगे है। राजस्थान में पहली बार एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी से ठगी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे सी महांति के साथ ठगी की वारदात हुई है। महांति को ठगों ने एसबीबीजे बैंक का अधिकारी बनकर फोन किया था। फिर से उनसे कहा गया कि आपका एटीएम काम करना बंद कर सकता है। इसलिए आपके मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर बताएं। महांति ने भी जल्दबाजी में अपना ओटीपी नंबर ठगों को बता दिया। इसके कुछ समय बाद जब तक उन्हें मामला समझ आया, तब तक उनके खातें में से दो लाख 75 हजार रुपए की रकम निकाली जा चुकी थी।
विज्ञापन


इसके बाद महांति ने तुरंत जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल को फोन कर इसकी जानकारी दी और अशोक नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। अब पुलिस के साथ साइबर सैल भी इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed