{"_id":"5921514f4f1c1b4d6a535bb5","slug":"curfew-removed-in-banswara","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा में हटाया कर्फ्यू, धारा 144 रहेगी लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा में हटाया कर्फ्यू, धारा 144 रहेगी लागू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 21 May 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसवाड़ा में पिछले दस दिनों से जारी कर्फ्यू रविवार को पूरी तरह से हटा दिया गया। इसके बाद यहां दिनचर्या पहले जैसी रही। हालांकि, इस दौरान यहां पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने बताया कि उपद्रव के दस दिन बाद हालात सामान्य होने के चलते रविवार से बांसवाड़ा शहर में लगाया गया कर्फ्यू पूरी तरह से हटा दिया गया है। इलाके में धारा 144 लागू रहेगी। साथ ही, अभी इंटरनेट सेवा को बहाल नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सेवा पर आज रात निर्णय किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि प्रशासन रविवार रात तक ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट सेवा फिर से चालू कर सकता है। हालांकि, इलाके में सभी तरह के सोशल मीडिया पर किसी भी तरह का भडकाऊ मैसेज भेजने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में पिछले दस दिनों से बंद इंटरनेट पर निर्णय ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट चालू करने के बाद ही लिया जाएगा।
गौरतलब है कि शहर में एहतियातन अभी भी पुलिस जाप्ता तैनात है, लेकिन अन्य जिलों से बुलवाए गए जवानों को वापस उनके कार्यक्षेत्र जिले में भेज दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए सभी तरह के प्रदर्शन और रैलियों में यदि किसी के पास कोई हथियार मिलता है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।