फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Curfew in banswara

बांसवाड़ा : कर्फ्यू के बीच अभ्यर्थियों ने दी PTET

Sun, 14 May 2017 02:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 May 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Curfew in banswara
कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में पुलिस का मार्च
बांसवाड़ा में कर्फ्यू रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच रविवार को आयोजित हो रही पीटीईटी परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। भारी पुलिस जाप्ते के बीच हजारों अभ्यर्थी रविवार को पीटीईटी परीक्षा में बैठे। 
विज्ञापन


बांसवाड़ा में उपद्रव के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। यहां शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने और अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट के उपयोग पर रोक लगा रखी है। रविवार को आयोजित पीटीईटी परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कुछ परीक्षार्थियों के लिए कुछ छूट दी गई। इंटरनेट के अभाव में प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पाने से उन्हें प्रवेश एप्लीकेशन फार्म दिखाकर आने—जाने की छूट दी गई। 
विज्ञापन


करीब आठ हजार परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों पर शनिवार को ही बंदोबस्त कर दिए गए। गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय के कक्ष नं. 8 में कंट्रोल रूम स्थापित किया। यहां से परीक्षार्थियों को आधार कार्ड और परीक्षा आवेदन पत्र की प्रति देखकर प्रवेश—पत्र जारी किए गए। दोपहर की पारी में पीटीईटी में 6 हजार 925 परीक्षार्थी हैं। इनमें जो अभ्यर्थी प्रवेश पत्र हासिल नहीं कर पाए उन्हें सुबह 11 से 12 बजे तक अपने दस्तावेज दिखाकर कंट्रोल रूम से प्रवेश पत्र जारी किए गए। भारी पुलिस जाप्ते के बीच ऐसे अभ्यर्थियों को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक परीक्षा में शामिल किया गया है। जिला परीक्षा पर्यवेक्षक डॉ. राजेश जोशी ने बताया कि परीक्षा व्यवस्था में लगे 400 लोगों के पास भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्फ्यू वाले इलाकों के छह परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस की दो फ्लाइंग बनाई गई। इनमें एएसपी गणपति महावर के नेतृत्व में सीनियर सैकण्डरी स्कूल पृथ्वीगंज, सूरजपोल और नई आबादी गर्ल्स स्कूल, जबकि सीओ विक्रमसिंह के नेतृत्व में चंद्रपोल गर्ल्स स्कूल, हरिदेव जोशी कॉलेज और विद्या निकेतन मंदारेश्वर का जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed