फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Curfew in banswara

दो पक्षों में झड़प, उपद्रव के बाद बांसवाड़ा में लगा कर्फ्यू

Fri, 12 May 2017 03:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 12 May 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
Curfew in banswara
मौके पर जलती कार
देर रात दो पक्षों में संघर्ष के के बाद बांसवाड़ा शहर के कालिका माता-खटवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन, नियंत्रण में बताई जा रही है। मौके पर आस-पास थानों का अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


कालिका माता-खटवाड़ा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों में मामूली कहासुनी पथराव में तब्दील हो गई थी। लोग तलवारें लेकर एक-दूसरे पर हमला करने के लिए दौड़े। गुस्साए लोगों ने क्षेत्र में कई वाहनों को आग लगा दी। उत्पातियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। उसके बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए तो धारा 144 लगा दी गई और आसपास के थानों से भी फोर्स मंगवाकर तैनात कर दिया गया। इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दोपहर में कर्फ्यू लगा दिया।
विज्ञापन


मामले में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद के अनुसार, दो समुदायों में ये विवाद एक धार्मिक स्थल को लेकर उपजा है। गौरतलब है कि कालिका माता इलाके में एक धार्मिक स्थल को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। करीब 15 दिन पहले इस सम्बंध में बैठक भी हुई थी। जिसमें मौजूद प्रशासन ने भी विवाद को सुलझाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बृहस्पतिवार रात समुदाय विशेष के लोग विवादित स्थान की ओर जा रहे थे। जिन्हें देख दूसरे पक्ष के लोगों का उनसे विवाद हो गया।

मामले में गृहमंत्री और डीजीपी ने अधिकारियों से फीडबैक लिया है और हालात को काबू में करने की हिदायत दी है। लोगों को समझाने के लिए पुलिस अधिकारियों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत भी मय जाप्ता मौके पर मौजूद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed