{"_id":"59c0b7224f1c1bb2688b54f9","slug":"criminal-brutally-beaten-up-by-the-villagers-video-got-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो हत्याएं करने आया था सुपारी किलर, पहले वीडियो बनाया फिर किया ये हाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हत्याएं करने आया था सुपारी किलर, पहले वीडियो बनाया फिर किया ये हाल...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक दिनेश
- फोटो : amar ujala
पूर्व चेयरमैन और व्यापारी सहित दो हत्या करने के इरादे से घूम रहा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया जिसे गांव वालों ने पीट-पीट कर मार डाला। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र का है जहां अरुआ गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक दिनेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे मृतक दिनेश जाट कह रहा है वह 50 हजार रुपए की सुपारी लेकर अरुआ निवासी पूर्व मंडी चेयरमैन सतीश जाट और उसके भतीजे धीरज का मर्डर करने ले लिए आया था।
मंडी के पूर्व चेयरमैन सतीश और धीरज को मारने लिए दिनेश के साथ जेल में बंद रहे सुनील ने सुपारी दी थी और उसके कहने पर वह सुनील के भाई मुकेश के पास आया था। हत्या की योजना के तहत दिनेश अरुआ गांव में सरपंच के घर पर रुका हुआ था।
विज्ञापन
सतीश और धीरज को मारने के लिए दिनेश को हथियार भी उपलब्ध करवाए गए और वह दो-तीन दिन से उनका पीछा कर रहा था। दोनों को मारने के बाद सुपारी की रकम मिलना तय हुआ था।

Trending Videos
10 दिन पहले ही छूटा था जेल से
मृतक के परिजनों से समझाईश करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
दिनेश 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। जब वह हत्या करने के लिए निकला, तो दिनेश आज ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया, तो उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कठूमर थाना पुलिस दिनेश को गंभीरावस्था में कठूमर के राजकीय सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर अलवर रैफर कर दिया गया और अलवर के जिला अस्पताल में दिनेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिनेश के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।
अलवर जिले के कठूमर थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मृतक की मौत पिटाई से होने की बात सामने आई है।