{"_id":"598da4e04f1c1be3048b46a5","slug":"youth-suicide-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन करके मां को बुलाया और लगा दी मौत की छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन करके मां को बुलाया और लगा दी मौत की छलांग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने मां को फोन करके बुलाया। छोटे भाई को लेकर मां पहुंची तो नदी में छलांग लगा दी।
अजमेर के गंज थाना क्षेत्र के मोती विहार काॅलोनी में रहने वाले कालू साहू ने बताया कि उसका 24 वर्षीय भाई राकेश अविवाहित था और नशे का आदि था। आज दोपहर उसने मां को फोन किया और कहा कि वह बांडी नदी में कूदकर जान दे रहा है। इस पर मां छोटे भाई के साथ वहां पहुंची तो वह पुलिया पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जैसे ही उसने मां को देखा फोन रखकर नदी में कूद गया। यह नजारा देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह बेहोश हो गई।
गोताखोरों ने करीब एक घंटे तक नदी में मशक्कत की। इसके बाद राकेश को बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार मृतक राकेश शराब के नशे में भी था।