फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   youth committed suicide by shooting himself with the revolver

रिवॉल्वर मुंह पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया, उससे पहले हुई थी कहासुनी

Fri, 20 Oct 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 20 Oct 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
youth committed suicide by shooting himself with the revolver
आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala
दोस्त के घर आकर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले दोस्त और युवक के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर थाना इलाके की है। बहरोड़ सीओ परमाल गुर्जर ने बताया कि शाहजहांपुर थानान्तर्गत मोलावास गांव में रतिराम योगी के घर उसका परिचित गंगाराम पुत्र श्रीराम गुर्जर निवासी टमोरी गांव थाना कोटपूतली मिलने आया हुआ था। वह शराब के नशे में था। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। गुस्साएं गंगाराम ने रतिराम ने की कनपटी पर रिवॉल्वर तान दी।

फिर कुछ सोच कर गंगाराम ने अपने आप को रतिराम योगी के कमरे में बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज आई। इससे घर में हडकम्प मच गया। घर के लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गंगाराम ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


शाहजहांपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो गंगाराम का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसने रिवॉल्वर से अपने मुंह में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रिवॉल्वर और बिस्तर के पास पड़ी शराब की बोतल बरामद की है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed