{"_id":"59cca32a4f1c1baa538b4bcf","slug":"young-man-killed-by-brother-and-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों पर भारी रंजिश, बाप-भाई ने बेरहमी से कर दिया मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तों पर भारी रंजिश, बाप-भाई ने बेरहमी से कर दिया मर्डर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
मोर्चरी में शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश इस कदर लोगों के सिर पर चढ़ने लगी है कि एक युवक पर उसके भाई और पिता ने मिलकर फरसी से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया।
मामला अलवर के भिवाड़ी सर्किल के बूढ़ीबावल गांव का है। यहां आपसी रंजिश के चलते एक युवक की उसके पिता व भाइयों ने लाठी व फरसी से हमला कर हत्या कर दी। हमले में मृतक की पत्नी भी गम्भीर रूप से घायल हो गई, जिसका अलवर के सामान्य चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है।
खुशखेड़ा एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि काफी समय से बूढ़ीबावल निवासी ओमप्रकाश व उसके पुत्र उदयवीर तथा कर्मवीर की छोटे भाई कृष्ण उर्फ सुण्डा से पारिवारिक रंजिश चल रही थी। देर रात तकरीबन 11 बजे सूचना मिली कि ओमप्रकाश व उसके पुत्र उदयवीर तथा कर्मवीर अपने छोटे भाई कृष्ण उर्फ सुण्डा पर लाठी व फरसी से हमला कर दिया।

बहू को भी कर दिया घायल
अस्पताल के बाहर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
हमले की जानकारी मिलते ही कृष्ण की पत्नी नीतू भी मौके पर पहुंची तो हमलावरों ने वार कर उसे भी घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल पति-पत्नी को टपूकड़ा सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नि को अलवर के सामान्य चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।
नीतू की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने हमले के तीनों आरोपी की तलाश में लगी हुई है। अभी तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। मृतक के ससुर धारूहेड़ा के निकट रालियावास निवासी रामनिवास ने बताया कि कृष्ण व उसके भाइयों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था परंतु पारिवारिक मामला होने के कारण उन्होंने कभी दखल नहीं दिया।