{"_id":"5a55df174f1c1b35338b7837","slug":"woman-suicide-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के पास एक पेड़ पर ये देख होने लगी तरह-तरह की बातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज के पास एक पेड़ पर ये देख होने लगी तरह-तरह की बातें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 10 Jan 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटकी महिला
- फोटो : amar ujala
दिल्ली हाईवे के पास स्थित है एक कॉलेज, जहां एक पेड़ पर आज लोगों ने ऐसा देखा कि हर कोई दंग रह गया। हर कोई तरह-तरह की बातें बनाने लगा।
आधी रात को लापता हुई एक ज्वैलर की पत्नी की लाश आज सुबह घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। लाश देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। प्रथमदृष्टया पुलिस ने हत्या की आशंका से इंकार करते हुए आत्महत्या करना बताया है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी महिला खुदकुशी का प्रयास किया था और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
जयपुर की आमेर थाना पुलिस के अनुसार, मृतका कूकस निवासी राजकुमारी सोनी (50) थी। उसके पति ज्वैलर है। आज सवेरे दिल्ली हाईवे पर कूकस डेंटल कॉलेज के पास स्थानीय व्यक्ति ने पेड़ पर एक महिला का शव लटकते देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि कल रात को राजकुमारी देवी घर से बिना बताए निकल गई थी। तब उनके दोनों बेटे और पति तथा परिजन उन्हें तलाश करने में जुट गए। उन्होंने देर रात पुलिस को भी सूचना दी। आज सवेरे पुलिस को शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।