फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Wife beat in sikar

धुत पति ने की दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर मारे सरिए, पत्नी गम्भीर

Thu, 06 Apr 2017 08:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 06 Apr 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
Wife beat in sikar
अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : amar ujala
सीकर के नेछवा थाना इलाके के जूलियासर गांव में एक पति की दरिदंगी सामने आई है। शराब के नशे में धुत पति ने सरिए से पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर इतने वार किए कि वह अधमरी हो गई। बूरी तरह घायल पत्नी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता मनोज कंवर ने बताया कि उसका पति नरपत सिंह बुधवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर घर आया। घर आते ही उसने खाना परोसने को कहा। इस पर वह खाना परोस ही रही थी कि पति ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इससे मनोज कंवर के शरीर के नाजुक अंगों पर भी गम्भीर चोट आई हैं। मारपीट का शोर सुनकर परिजन दौड़कर आए और उसे गम्भीर हालत में सालासर स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे सीकर रैफर कर दिया गया, जहां एस.के. अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई रतनगढ़ तहसील के लद्यासर गांव निवासी भागू सिंह ने बताया कि उसकी दो बहनें मनोज कंवर व संजू कंवर की शादी वर्ष 2001 में जुलियासर निवासी गोविन्द सिंह के पुत्र नरपत सिंह व उसके छोटे भाई भंवर सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद से ही दोनों दहेज के लिए परेशान करते हुए उसकी बहनों से मारपीट करने लगे। इसी से तंग आकर अधिकांश उसकी बहनें पीहर में ही रहती थी। मनोज कंवर 12 महीने बाद बुधवार को ही अपने बड़े पापा व समाज के अन्य लोगों की समझाइश पर ससुराल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed