फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ward parshad son's hanging

खेलते—खेलते चली गई पार्षद के बेटे की जान, जानिए कैसे

Wed, 31 May 2017 04:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 31 May 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
ward parshad son's hanging
प्रत्युष
उदयपुर जिले के भीण्डर कस्बे में एक बच्चे ने पगड़ी को खूंटी से बांधा और दूसरे सिरे से अपनी गर्दन बांध खेलने लगा। इस दौरान गर्दन खिंच जाने के कारण खेलते—खेलते उसकी जान चली गई। मृतक की मां रेणू लक्षकार भीण्डर नगर पालिका वार्ड पार्षद है।
विज्ञापन


भीण्डर पुलिस के एएसआई लालशंकर मीणा ने बताया की भीण्डर निवासी प्रत्युष (12) पुत्र राजेश लक्षकार सोमवार शाम को घर में अकेला था। पिता राजेश और मां रेणु दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान संभावना जताई जा रही है कि प्रत्युष ने घर की पहली मंजिल पर बरामदे में सीढ़ियों के पास लगी खूंटी पर पगड़ी का एक सिरा बांधा। दूसरा छोर अपनी गर्दन में लपेटकर खेलने लगा। मीणा के अनुसार रात 8 बजे जब माता-पिता घर लौटे तो प्रत्युष दरवाजा खोलने नहीं आया। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। घर के फोन पर काॅल किया, लेकिन वह भी उसने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


इस पर राजेश ने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। इसके बाद पास के मकान से खिड़की के रास्ते घर प्रवेश किया। अंदर पहुंचते ही राजेश ने जो देखा तो उसके होश उड़ गए। प्रत्युष फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसियों ने अंदर आकर बच्चे को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। भीण्डर सीएचसी में चिकित्सकों ने प्रत्युष को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed