{"_id":"5979e64b4f1c1bbb5f8b48cb","slug":"wanted-sharp-shooter-arrested-in-the-honour-killing-case-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आॅनर किलिंग : वांटेड शॉर्प शूटर फैक्ट्री में कर रहा मजदूरी, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आॅनर किलिंग : वांटेड शॉर्प शूटर फैक्ट्री में कर रहा मजदूरी, पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 27 Jul 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
वांटेड शॉर्प शूटर गिरफ्तार
- फोटो : Vishnu Sharma
राजधानी की रहने वाली युवती के दक्षिण भारतीय युवक से लव मैरिज के बाद हुई आॅनर किलिंग हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। मामले में फायरिंग करने वाले वांटेड शार्प शूटर को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। फरारी के दौरान रुपए खत्म होने पर वह एक फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था।
दरअसल, करणीविहार निवासी रमादेवी ने 17 मई को मामला दर्ज करवाया था कि उनके बेटे अमित नायर का ससुर जीवनराम जाट, सास भगवती देवी और दो शार्प शूटर उनके घर पहुंचे। यहां जीवनराम ने ससुराल में मौजूद बेटी ममता से दामाद अमित नायर को बुलाने को कहा।
इस पर अमित कमरे से उठकर आया, तभी जीवनराम जाट के साथ आए शार्प शूटर्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अमित की हत्या कर दी थी। इसके बाद से करणीविहार थाना पुलिस की स्पेशल टीम शॉर्प शूटर रामदेवाराम की तलाश कर रही थी। इसी दौरान इसके जोधपुर के पीपाड़ सिटी में मजदूरी करने की जानकारी मिलने पर उसे धरदबोचा। वह सीकर जिले के गांव भैंरूपुरा, थाना लोसल का रहने वाला है।

Trending Videos
पचास हजार में ली थी मर्डर की सुपारी
प्रेसवार्ता में डीसीपी (पश्चिम) अशोक गुप्ता
- फोटो : Vishnu Sharma
डीसीपी (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया हत्याकांड में शामिल सास—ससुर व साले और दो सुपारी किलर्स समेत सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक जीवनराम अपनी बेटी ममता व अमित नायर की लव मैरिज से नाराज था।
इसी कारण उसने दामाद अमित नायर की हत्या के लिए अपने परिचित के जरिए सुपारी देकर दो शूटर रामदेवाराम तथा विनोद गोरा को बुलाया था। वारदात के बाद दोनों शॉर्प शूटर गुजरात, मुंबई, गोवा पहुंचकर फरारी काटी।
पुलिस पीछा करते हुए वहां पहुंची तो दोनों बदमाश भागकर नागौर आ गए। जहां पुलिस ने विनोद गोरा को कुचामन सिटी से धरदबोचा, लेकिन रामदेवाराम भाग निकला।

फैक्ट्री में सो रहा था, तभी दबोचा
हत्या
- फोटो : demo pic
इसके बाद करधनी थानाप्रभारी महावीर सिंह को रामदेवाराम के जोधपुर में पीपाड़ सिटी के पास एक पत्थर की पट्टियों की फैक्ट्री में काम करने की सूचना मिली।
जहां पुलिस ने दबिश देकर 25 वर्षीय आरोपी शार्प शूटर रामदेवाराम को एक फैक्ट्री में आज तड़के सोते वक्त हिरासत में लिया। राजस्थान के कई जिलों में जंगलों व बीहड़ों में फरारी काटने के बाद रुपयों की जरूरत होने पर रामदेवाराम पीपाड़ सिटी पहुंचकर मजदूरी करने लगा। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।