{"_id":"592ae2004f1c1bf014bdabf3","slug":"vehicle-thief-in-behror","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर लोगों के हत्थे चढ़े, जानिए कैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर लोगों के हत्थे चढ़े, जानिए कैसे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
लोगों की पकड़ में दोनों युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के बहरोड़ हाईवे मैन चौक पर रविवार को लोगों ने दिनदहाड़े वाहन चोरी करने की कहते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। हालांकि, उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। लोगों ने इन युवकों को वाहन चोर बताते हुए जमकर पिटाई भी की।
लोगों के अनुसार रविवार को अलवर के बहरोड हाईवे मैन चौक पर कुछ युवक सवारी गाड़ी को दिनदहाड़े चोरी कर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान इनमें से दो युवक लोगों की पकड़ में आ गए और दो फरार होने में कामयाब हो गए। वाहन चोरी करने का आरोप लगाते हुए मौके पर मौजूद भीड़ ने पकड़े गए दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई का लोगों ने वीडियो भी बना लिया। हालांकि, बाद में लोगों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए युवकों से अभी पूछताछ कर रही है। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि बहरोड़ क्षेत्र में आए दिन वाहन चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से ऐसे वाहन चोरों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।