फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Unidentified attacker killed the priest with arms in jodhpur

'संत' को इतना मारा कि उसकी जान चली गई, ये है मामला

Thu, 26 Oct 2017 02:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Unidentified attacker killed the priest with arms in jodhpur
मंदिर के बाहर पुलिस और इनसेट में पुजारी - फोटो : अमर उजाला
हमलावर लाठी और हथियारों से लैस होकर बीती देर रात आए। उन्होंने पुजारी को पकड़ा और जमकर मारपीट की। हथियारों के वार से पुजारी को लहुलूहान कर दिया और उसी हालत में तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कई लोगों ने घटना को अपनी आंखों से देखा पर बचाने कोई आगे नहीं आया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जोधपुर से जुड़ा हुआ है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाना इलाके की सुभाष नगर पाल रोड पर चंद्रेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यहां संत रामदास पुजारी थे, जिनकी बीती देर रात को बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्या की सूचना के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमडीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार रात्रि करीब 2 बजे सूचना मिली कि चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी संत रामदास की कुछ लोगों ने लाठियों और हथियार से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को इन पर है शक

Unidentified attacker killed the priest with arms in jodhpur
मृतक - फोटो : फाइल फोटो
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि संत रामदास का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। आसपास के लोगों से अभी तक हुई पूछताछ में लोगों ने बताया कि तीन-चार लोगों ने धारदार हथियार और लाठी से वारकर संत रामदास की हत्या की है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में मंदिर में ही रहने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ करने में जुटी है। आसपास के लोगों के अनुसार मंदिर में आने वाले कुछ लोग कई बार मंदिर में चोरी कर चुके हैं। संभवतया यही लोग चोरी के इरादे से मंदिर में घुसे हैं और इस दौरान संत रामदास और इन लोगों के बीच में झगड़ा हो गया। इसके चलते आरोपियों ने संत रामदास की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed