{"_id":"5a06e1f64f1c1b70548bc682","slug":"two-youth-died-on-the-spot-on-sodala-elevated-road-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मौत का मोड़: एलिवेटेड पर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत का मोड़: एलिवेटेड पर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 11 Nov 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में गई दो युवकों की जान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मौत के मोड़' के नाम से बदनाम एलिवेटेड रोड पर आज फिर एक और भयानक हादसा हुआ। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
यह दर्दनाक हादसा जयपुर के सोढ़ाला थाना इलाके में स्थित एलिवेटेड रोड पर तीखे घुमाव पर हुआ। यहां सुबह एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई और इस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना खतरनाक था कि डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए। । इस हादसे में दोनों युवकों के सिर फट गए और उनकी बाइक भी चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों के शव अस्पताल पहुंचाए।
दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे जिनमें से एक कन्नौज तथा दूसरा फिरोजाबाद का था और दोनों ही आपस में रिश्तेदार बताए गए। पुलिस ने इस हादसे की सूचना युवकों के परिजनों को दे दी है।

दो साल में 24 लोगों की जान ले चुकी है एलिवेटेड रोड
सोडाला एलिवेटेड रोड
- फोटो : Amar Ujala
यह एलिवेटेड रोड दुपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। दो साल में यहां हुए हादसों में दो दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 40 से अधिक घायल हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा हादसे सोढ़ाला तिराहे के उपर बने खतरनाक घुमाव पर हुए हैं। यह घुमाव तकनीकी तौर पर सही नहीं है और यहां तेज गति से वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है।