{"_id":"592c32f74f1c1ba915bdb98f","slug":"two-speedboats-collided-in-fatehsagar-lake-rescued-six-people-drowning-child-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतहसागर झील में टकराई दो स्पीड बोट, बच्ची की मौत, 6 को बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतहसागर झील में टकराई दो स्पीड बोट, बच्ची की मौत, 6 को बचाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 May 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
फतहसागर झील में टकराई दो स्पीड बोट
- फोटो : File photo
उदयपुर जिले की फतहसागर झील में सोमवार को दो स्पीड बोट आपस में टकरा गई। इससे एक बोट पलट गई और उसमें सवार परिवार के लोग पानी में गिर गए। एक बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई और छह जनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल मदद कर झील में डूब रहे छह जनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन देर रात तक गोताखोर बच्ची के शव को तलाशने में जुटे थे। लेकिन उसका पता नहींं चला। सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त परिवार जयपुर का रहने वाला है। वह गर्मियों की छुट्टी में उदयपुर घूमने गए थे। सोमवार शाम को परिवार के सभी लोग शहर की प्रसिद्ध झील फतहसागर में स्पीड बोट में सैर करने निकले थे।
इस दौरान फतहसागर में सेलिंग कर रही एक सामान्य बोट झील में अचानक बंद हो गई। इससे नाविक संतुलन खो बैठा और उसकी बोट नजदीक से गुजर रही स्पीट बोट से टकरा गई। टक्कर से स्पीड बोट पलट गई और उसमें एक ही परिवार के चार बड़े और तीन बच्चे सवार थे, जो पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद किनारे पर खड़ी एक बोट रेस्क्यू के लिए पहुंची और डूबते लोगों को बचाया। रेस्क्यू बोट ने परिवार के छह लोगों को बचा लिया। लेकिन पांच साल की मासूम बच्ची पानी में डूब गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोर बच्ची के शव की तलाश में जुट गए।