{"_id":"592ab87b4f1c1b0015bdaa17","slug":"two-siblings-die-due-to-sunk-in-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजसमन्द में एनिकट में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजसमन्द में एनिकट में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
वाटर होल
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजसमन्द जिले के दिवेर इलाके में स्थित एक एनिकट में रविवार दोपहर को नहाने उतरे दो सगे भाईयों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया।दिवेर थाना पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार गांधीनगर, चित्तौड़गढ़ निवासी 13 वर्षीय चेतन और 16 वर्षीय राज है। वे दोनों युवक अपने परिजनों के साथ दिवेर के आशापुरा माताजी मंदिर में शनिवार रात को जागरण में शामिल होने आए थे।
रविवार दोपहर को दोनों घूमते हुए मंदिर के नजदीक उमराज एनिकट पर पहुंचे। जहां पानी भरा देखकर नहाने उतरे तभी पैर फिसलने से चेतन गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई को डूबता देखकर बड़ा भाई राज भी एनिकट में कूद गया। लेकिन फिर दोनों भाई ही जिंदा बाहर नहीं आ सके। दूसरी तरफ, दोनों भाई मंदिर परिसर में दिखाई नहीं पड़े तब परिजन उन्हें तलाश करते हुए एनिकट की तरफ गए। जहां चेतन व राज के कपड़े व चप्पल बाहर पड़े मिले।
संदेह होने पर परिजनों ने ग्रामीणों को सूचना दी। तब पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों ने मशक्कत कर दोनों भाईयों के शव को बाहर निकाला। तब वहां खड़े परिजनों की रुलाई फूट पड़ी। वहां कोहराम मच गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवगढ़ ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।