फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two robbers arrest to loot millions of rupees worth of cash with a bank cashier

आंखों में मिर्च फेंक बैंक केशियर से लाखों रुपए लूटने वाले दो बदमाश दबोचे

Thu, 13 Jul 2017 07:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 13 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
two robbers arrest to loot millions of rupees worth of cash with a bank cashier
- फोटो : Demo pic
नेशनल हाइवे पर बैंक कैशियर की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटपाट करने वाले दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने कैशियर से 14 लाख 40 हजार रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पिछले करीब सात माह से दोनों बदमाश फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


एसपी प्रतापगढ़ शिवराज मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित विजय गुर्जर निवासी झामरी मोहल्ला निम्बाहेड़ा और लखन गायरी निवासी गायरी मोहल्ला, निम्बाहेड़ा चित्तौड़गढ़ हैं।
विज्ञापन


एसपी मीना ने बताया कि सहकारी बैंक निम्बाहेड़ा के कैशियर बाबूलाल खटीक पिछले साल 28 नवम्बर को अपनी कार से जा रहे थे। तभी धोलापानी थाना इलाके में जाखमीया गांव के पास नेशनल हाइवे पर चलती कार में दोनों बदमाशों ने बाबूलाल पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद उनकी कार में रखा रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिछले सात माह से चल रहे थे फरार

two robbers arrest to loot millions of rupees worth of cash with a bank cashier
demo pic - फोटो : Demo pic
मामले में पुलिस पहले ही कैशियर द्वारा किराये की गाड़ी के ड्राइवर निम्बाहेड़ा निवासी विनोद कुमार वैष्णव, चंद्रेश कुमार जैन व संजय उर्फ अप्पू जैन को गिरफ्तार कर 11 लाख 64 हजार रुपए बरामद कर लिए थे। जबकि आज गिरफ्तार हुए दोनों आरोपित पिछले सात माह से फरार चल रहे थे। जिन्हें निम्बाहेड़ा थानाधिकारी शम्भुसिंह ने गिरफ्तार कर लिया।

इस वारदात में अभियुक्त विजय गुर्जर व लखन गायरी मास्टर माइंड है। जिन्होंने कार ड्राइवर विनोद वैष्णव तथा चंद्रेश उर्फ चुन्नु जैन, संजय उर्फ अप्पु जैन के साथ मिलकर योजना बनाई थी। गिरोह में शामिल आरोपी लखन गायरी थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा के अन्य प्रकरणों में भी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed