{"_id":"5a13e4134f1c1b86698bceed","slug":"two-people-arrested-for-smuggling-illegal-liquor-from-chandigarh-to-gujrat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आलू के साथ गुजरात पहुंचाई जा रही थी हरियाणा और पंजाब की 'अंगूरी', राजस्थान में पकड़ी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आलू के साथ गुजरात पहुंचाई जा रही थी हरियाणा और पंजाब की 'अंगूरी', राजस्थान में पकड़ी गई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब, यूं खुली तस्करी की पोल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात इलेक्शन के चलते वहां अवैध शराब की खपत बढ़ गई है। इस खपत को पूरा करने के लिए तस्कर रोज नए—नए तरीके ईजाद कर रहे हैं।
अब आलू के बोरों के नीचे छिपाकर शराब की तस्करी करने का मामला सामने आया है। हरियाणा और पंजाब निर्मित यह अवैध शराब गुजरात पहुंचने से पहले राजस्थान में पकड़ी गई।
अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे में आबकारी विभाग ने बीती देर शाम को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक में आलू के बोरों की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। जिसकी बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी जा रही है।
आबकारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक तस्करी कर गुजरात ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने शाहजहांपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी करवाई। जहां चेकपोस्ट पर मुखबिर से सूचना प्राप्त ट्रक को नंबर देखकर रुकवाया गया।

ट्रक में छिपा रखे 676 कार्टन शराब के जब्त
गिरफ्तार ट्रक चालक व परिचालक
- फोटो : Amar Ujala
आबकारी व पुलिसकर्मियों ने ट्रक की तलाशी ली। जिसमें उपर आलू की बोरियां रखी हुई नजर आई लेकिन, सूचना पुख्ता होने से आलू की बोरियों को हटाकर देखा गया तब नीचे अंग्रेजी शराब के कार्टन नजर आए। जिन्हें आलू की आड़ में तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा था।
आबकारी विभाग ने ट्रक में छिपा रखे 676 कार्टन शराब के जब्त कर लिए है। जिनकी बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर शाहजहांपुर पुलिस ने ट्रक चालक बलबीर सिंह पुत्र गुरुदेव सिंह निवासी धोबियान बस्ती भटिंडा, पंजाब तथा परिचालक लखविंदर पुत्र जसवंत सिंह निवासी भगवानगढ़ तलवंडी, बठिंडा पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।