{"_id":"5905b47a4f1c1b3651441106","slug":"two-inmate-criminals-of-madhya-pradesh-caught-by-ats-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP के दो ईनामी अपराधियों को जयपुर में ATS ने पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
MP के दो ईनामी अपराधियों को जयपुर में ATS ने पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार ईनामी आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में करीब ढाई साल पहले लूट की वारदात में नामजद ईनामी अपराधियों को एटीएस राजस्थान की जयपुर विंग ने जयपुर से धरदबोचा। दोनों आरोपी यहां लंबे अरसे से फरारी काट रहे थे।
एसओजी व एटीएस के एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भूपेन्द्र शर्मा निवासी खेड़ली, अलवर तथा बाबूलाल जैमन निवासी गली नंबर 3, बरकत नगर, टोंक फाटक है। इनमें आरोपी भूपेंद्र को बजाज नगर एवं बाबूलाल जैमन को मालवीय नगर क्षेत्र से शनिवार को पकड़ा। एटीएस ने इसकी सूचना मध्यप्रदेश पुलिस को दी। तब थाना घाटी गांव , ग्वालियर के सब इंस्पेक्टर जेके पठान के नेतृत्व में टीम जयपुर पहुंची और आरोपियों को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
एडीजी मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के थाना घाटी गांव में नवंबर 2014 में 320 क्विंटल चीनी के कट्टे से भरे ट्रक को लूटने के मामले में आरोपी भूपेंद्र शर्मा व बाबूलाल जैमन समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इन दोनों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर ने मई 2015 में 5000-5000 रूपए का ईनाम रखा था। इस मुकदमे में सात आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके है।
विज्ञापन
एडीजी मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तारी आरोपी भूपेन्द्र शर्मा पहले भी फर्जी पेंशन डायरी प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर के हाथों गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह जमानत पर बाहर चल रहा था।