{"_id":"597892994f1c1b4d548b479b","slug":"two-helplers-of-electric-department-arrested-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के दो हैल्पर रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग के दो हैल्पर रिश्वत लेते गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नागौर के नावां में कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के दो हैल्पर को तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये रिश्वत बिजली चोरी की वीसीआर नहीं भरने की एवज में मांगी गई थी।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक मदनदान सिंह ने बताया कि नावां निवासी राजूराम कुमावत ने ब्यूरो को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के दो हैल्पर उससे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। हैल्पर ने उसकी बिजली चोरी करते फोटो खींच ली थी। इस पर वीसीआर नहीं भरने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। इस पर एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद जाल बिछाकर राजूराम को रंग लगे नोट देकर भेजा। जैसे ही राजूराम ने रंग लगे नोट हैल्पर राजेद्र प्रसाद और रामकुमार उर्फ रामगोपाल को दिए, वैसे ही एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा। आरोपियों के घर की भी तलाशी ली जा रही है।