{"_id":"59896f7b4f1c1b7f198b468e","slug":"two-gangsters-killed-in-firing-in-gangwar-in-bharatpur-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौ तस्करों में गैंगवार, फायरिंग में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौ तस्करों में गैंगवार, फायरिंग में दो की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
दो गुटों के बीच गैंगवार
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौ-तस्करों के दो गुटों के बीच आज हुई गैंगवार ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। सशस्त्र बदमाशों ने एक-दूसरे के गिरोह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस खूनी संघर्ष में दो बदमाशों की गोली लगने से मौत हो गई।
यह गैंगवार काड़ा मेव गिरोह के बीच राजस्थान में भरतपुर जिले के पहाड़ी घाटमीका चौकी के पास कनवाड़ी गांव में हुई। घटना में दौ मौतों के साथ कुछ अन्य घायल भी हो गए। लेकिन उनका अब तक पुलिस को कुछ पता नहीं चला है। वहीं, फायरिंग में मारे गए बदमाशों के शवों को उनके साथी समीपवर्ती जिले हरियाणा में ले गए। इनमें से एक शव पुलिस ने बरामद कर लिया है।
एसपी भरतपुर अनिल टाक के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल में रुपयों के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष होने की जानकारी मिली है। इनमें गौ तस्कर काड़ा से चालक ने रुपए मांगे थे। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई।

खेतों के बीच अचानक शुरू कर दी एक-दूसरे पर फायरिंग
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
अनिल टाक के अनुसार रुपयों को लेकर विवाद इतना बढ़ा की दोनों गुट आमने सामने हो गए और खेतों में ही एक-दूसरे पर फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें गोली लगने से दो जनों की मौत हो गई।
वारदात के बाद फायरिंग में मारे गए दो बदमाशों की लाशों को उनके साथी समीपवर्ती हरियाणा जिले में हथीन व झिरका ले गए। भरतपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक शव को बरामद कर लिया है।
गैंगवार की सूचना मिलने पर एसपी भरतपुर अनिल टांक के निर्देशन में सीओ डीग अनिल कुमार व पांच पुलिस थानों का जाब्ता, कोबरा गैंग मौके पर पहुंची। वहां घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चल रहा है। वारदात के बाद वहां सनसनी मच गई। गौ तस्कर काड़ा का परिवार भी घर से फरार हो गया।